Ballarpur News : AAP Protests!Ballarpur News : AAP Protests!

Ballarpur News : बल्लारपुर शहर में 2019 के बाद बनाए गए सी.सी. रोड और साइड में लगे पेवर्स की गुणवत्ता जांच की करें ऐसी मांग रवी पुप्पलवार ,आप,नेता ने की है.

प्रस्तावना :

बल्लारपुर में वर्ष 2019 के बाद बने सीसी रोड और साइड पेवर्स की गुणवत्ता को लेकर आम आदमी पार्टी ने जांच की मांग की है। पार्टी नेता रवि पुप्पलवार ने नगर परिषद के मुख्याधिकारी को ज्ञापन देकर जांच समिति गठित करने की मांग की। Ballarpur News मे हमने इस विषय पर अधिक व्यापक जानकारी हमारे हिंदी पाठको को देने का प्रयास किया है.

Ballarpur News, बल्लारपुर,दिनांक 23 मार्च 2025: (सत्यशोधक न्युज रिपोर्ट Updated on 28 July 2026 )

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि कई सीसी रोड और पेवर्स की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है।

आम आदमी पार्टी द्वारा नगरपरिषद के मुख्य अधिकारी और स्थानीय विधायक से 2019 के बाद शहर में बने सी.सी. रोड और साइड में लगे पेवर्स की गुणवत्ता की तत्काल जांच के लिए एक समिति गठित करने की मांग की है।

Ballarpur News: निर्माण कार्य घटिया गुणवत्ता के?—

आम आदमी पार्टी, बल्लारपुर का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों में बनाए गए सी.सी. रोड का निर्माण कर पेवर्स लगाए गए है |लेकिन इनमें से कई निर्माण कार्य घटिया गुणवत्ता के हैं।

नतीजतन, ये सड़कें और पेवर्स कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त हो गए हैं| आम आदमी पार्टी के शहराध्यक्ष रवि पुप्पलवार ने इस मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

नागरिकों के हित में आंदोलन करेंगे—-

कहा है कि यदि नगरपरिषद के मुख्याधिकारी और विधायक इस मामले में जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं करते हैं | तो पार्टी नागरिकों के हित में आंदोलन करेगी। National News पोर्टल सत्यशोधक ब्लॉग खबर का follow up करेगी!

Read more >> 

https://satyashodhak.blog/hindi-ek-desh-ek-chunav-uttar-pradesh/

प्रमुख मुद्दे :–

– 2019 के बाद बने कई सी.सी. रोड और पेवर्स जर्जर अवस्था में हैं।
– इन निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
– सड़कों का निर्माण मानकों के अनुसार नहीं किया गया है।
– ये सड़कें और पेवर्स कुछ ही समय में फिर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
– इस मामले में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।
– एक गुणवत्ता जांच समिति का गठन किया जाए।
– समिति में PWD और नगरपरिषद के अनुभवी इंजीनियर शहर के नागरिक और राष्ट्रीय पक्षों के शहर अध्यक्षों का चयन करें।
– भविष्य में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित किए जाएं।
– जांच कमेटी द्वारा दोषी करार देनेवाले पर सख्त कार्रवाई करे। सभी जर्जर सीसी रोड और पेवर्स की तत्काल मरम्मत की जाए।

Ballarpur News : बल्लारपुर तत्काल कार्रवाई करें—

“हम बल्लारपुर शहर के नागरिकों को घटिया निर्माण कार्यों से होने वाली असुविधा से परेशान हैं। हम मांग करते हैं कि नगर परिषद और विधायक इस मामले में तत्काल कार्रवाई करें और नागरिकों को राहत प्रदान करें।

इस वक्त शहराध्यक्ष रविकुमार पुप्पलवार, शहर अल्पसंख्यक अध्यक्ष असलम शेख, डिपो विभाग अध्यक्ष शर्मन बंसल, यूथ उपाध्यक्ष स्नेहा गौर, CYSS प्रमुख सम्यक गायकवाड़, CYSS सचिव हर्षद खंडागडे और इत्यादि का समावेश रहा।

इस संबंध में नगर परिषद अथवा संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

FAQs

1. बल्लारपुर में सीसी रोड और पेवर्स की जांच की मांग किसने की?
आम आदमी पार्टी के बल्लारपुर शहराध्यक्ष रवि पुप्पलवार ने नगर परिषद के मुख्याधिकारी को ज्ञापन देकर गुणवत्ता जांच की मांग की है।
2. जांच की मांग किस निर्माण कार्य को लेकर की गई है?
वर्ष 2019 के बाद बल्लारपुर शहर में बनाए गए सीसी रोड और साइड में लगाए गए पेवर्स की गुणवत्ता की जांच की मांग की गई है।
3. आम आदमी पार्टी ने क्या आरोप लगाया है?
पार्टी का आरोप है कि कुछ सीसी रोड और पेवर्स का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं हुआ, जिसके कारण वे कम समय में क्षतिग्रस्त हो गए। इन आरोपों की आधिकारिक जांच होना बाकी है।
4. पार्टी की प्रमुख मांग क्या है?
पार्टी ने अनुभवी इंजीनियरों की स्वतंत्र गुणवत्ता जांच समिति गठित कर निर्माण कार्यों की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की है।
5. क्या नगर परिषद का पक्ष सामने आया है?
लेख प्रकाशित होने तक नगर परिषद अथवा संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हुआ था। उनका पक्ष प्राप्त होने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा.

और पढे >>>>>>

Youth Icon India — जब बाल मजदूर बना देश का युवा प्रतीक

Digital Hindi Sahitya : डिजिटल हिंदी साहित्य क्या हैं?

2026 Best FREE AI Tools, जो बदल देंगे आपका काम और ऑनलाइन कमाई!

Ambedkar Jayanti 2026: जातिवादी समाज कब बदलेगा? | Caste System Reality India- लेख-8

भारत का इतिहास और विरासत क्या हैं?

धर्म और दर्शन क्या हैं ?: जीवन की राह दिखाने वाले दो आधारस्तंभ

About The Author