(1 April 2026 : Article 14 → 14 April 2026 By Dr. Nitin Pawar, Pune)Dr BR Ambedkar Biography 2026 हिंदी में-भाग-1 ; डॉ. अंबेडकर की कहानी जिसने भारत बदल दियाContents0.1. प्रस्तावना1. Dr BR Ambedkar Biography 2026 – एक दलित बालक से संविधान निर्माता तक – पूरी कहानी2. क्यों आज भी जरूरी हैं बाबासाहेब अंबेडकर?2.1. ” बाबासाहेब का परिवार – वंश वृक्ष (Family Tree):2.2. बाबासाहेब के पूर्वज (Ancestors):3. Dr BR Ambedkar Biography 2026 : शिक्षा और बौद्धिक उत्कर्ष3.1. डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर – प्राप्त डिग्रियाँ (Degrees Achieved)3.2. बाबासाहेब की मुख्य डिग्रियाँ (Major Degrees):3.3. अमेरिका –B.A. (Bachelor of Arts) – मुंबई विश्वविद्यालय (1912) M.A. (Master of Arts) – 1915 विषय: Economics Ph.D. (Doctor of Philosophy) – 1927 विषय: Economics Thesis: The Evolution of Provincial Finance in British India3.4. इंग्लैंड –D.Sc. (Doctor of Science) – 1923विषय: EconomicsThesis: The Problem of the Rupee3.5. कानून की शिक्षा (Law Studies):Barrister-at-Law – (London)ब्रिटेन की प्रतिष्ठित लॉ संस्था से4. ” अन्य शैक्षणिक उपलब्धियाँ4.1. खास बात –4.2. QUICK LIST –5. सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष6. अंबेडकर और भारतीय संविधान7. अंबेडकर का आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण और क्यों आज भी जरूरी हैं बाबासाहेब अंबेडकर?8. प्रमुख रचनाएँ और विचारधारा 8.1. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर – लिखित पुस्तके/ग्रंथ (Marathi • Hindi • English)8.2. महत्त्वाची नोंद9. बौद्ध धर्म की दीक्षा10. महापरिनिर्वाण और विरासत11. निष्कर्ष11.1. इस विषय पर और पढ़ें निचे दिए लिंक्स पर क्लिक करके—-11.2. About The Author11.2.1. Dr.Nitin Pawarप्रस्तावनाDr BR Ambedkar Biography 2026 अर्थात बाबासाहब की जीवनी लेखमाला का पहला लेख शुरु कर रहा हु। वैसे बाबासहब पर लिखना मुझे अनुभव से लगता है कि कोई कभी पूर्ण बाबासाहब नहीं लिख पाएगा। वो एक अनुभूति मालूम पड़ती है। ” क्या एक “अछूत” बच्चा देश का संविधान लिख सकता है?डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने यह कर दिखाया।यह सिर्फ एक जीवन कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति की शुरुआत है।” भारत के इतिहास में यदि किसी एक व्यक्ति ने सामाजिक अन्याय, भेदभाव एवं असमानता के विरुद्ध सबसे सशक्त आवाज उठाई — केवल आवाज नहीं, philosophy के साथ — तो वह नाम है डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर। Dr BR Ambedkar Biography 2026 का ये महत्वपूर्ण पहेलु है.उन्हें केवल एक संविधान निर्माता या दलितों के नेता के रूप में देखना उनके व्यक्तित्व को सीमित करना होगा। वे एक महान विचारक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता, समाज सुधारक और मानवाधिकारों के प्रबल समर्थक थे। वैज्ञानिकता सहज रूप से उनमें समाई थी।मेरा प्रयास Dr BR Ambedkar Biography 2026 में मैं केवल एक विचार का टुकड़ा लिख सकता हूँ। मैं समानता, स्वतंत्रता और बंधुता पर आधारित एक सामाजिक क्रांति का एक स्वप्न मात्र हूँ।डॉ. अंबेडकर का जीवन एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जन्म लेकर अपने ज्ञान, संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर इतिहास बदल दिया। Dr BR Ambedkar Biography 2026 – एक दलित बालक से संविधान निर्माता तक – पूरी कहानी क्यों आज भी जरूरी हैं बाबासाहेब अंबेडकर?महू, मध्य प्रदेश स्थित सेना छावती जो बाबासाहेब के नाम से विश्वभर में प्रसिद्ध हुई.डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश (आज का) के महू, सैनिक वसाहत (जो उस समय ब्रिटिश सरकार की थी) में हुआ था। (अब डॉ. अंबेडकर नगर). वे महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में पाई जाने वाली महार जाति से संबंधित थे, जिसे उस समय अछूत माना जाता था।” बाबासाहेब का परिवार – वंश वृक्ष (Family Tree):” Dr BR Ambedkar Biography 2026 में ये जानकारी जरुरी हैं.हमारे पाठको को हम इकठ्ठा देने का प्रयास कर रहे है.’बाबासाहेब के पूर्वज (Ancestors):पिता: रामजी मालोजी सकपाल ब्रिटिश भारतीय सेना में सूबेदार अनुशासनप्रिय, शिक्षाप्रेमी माता: भीमाबाई सकपाल धार्मिक और संस्कारवानपरिवार/समुदाय: महार जाति (उस समय अछूत मानी जाती थी) बाबासाहेब (केंद्र बिंदु) भीमराव रामजी अंबेडकर 📅 जन्म: 14 अप्रैल 1891, महू 📅 महापरिनिर्वाण: 6 दिसंबर 1956 💍 पत्नी Spouses पहली पत्नी: रामाबाई अंबेडकर दूसरी पत्नी: सविता अंबेडकर👨👦 संतति (Children) पुत्र: यशवंत अंबेडकर बाबासाहेब के एकमात्र जीवित पुत्र🌳 वंशज (Descendants) पोते: प्रकाश अंबेडकर प्रमुख राजनेता वंचित बहुजन आघाड़ी के संस्थापक🌳 COMPLETE FAMILY TREE (TEXT FORMAT)रामजी मालोजी सकपाल + भीमाबाई │ ┌───────┴────────┐ भीमराव रामजी अंबेडकर │ ├───────────────┬───────────────┐ रामाबाई अंबेडकर (दूसरी पत्नी) सविता अंबेडकर │ यशवंत अंबेडकर │ प्रकाश अंबेडकर (पोता)”उस दौर में भारतीय समाज में जाति व्यवस्था इतनी कठोर थी कि निम्न जातियों को बुनियादी मानव अधिकारों से वंचित रखा जाता था।• जैसे: क्या खाएं? क्या पहनें? • ऊँचा मकान न बनाएँ • मंदिर में प्रवेश न करें • घोड़े पर बारात की सवारी न करें • सोना-चाँदी के आभूषण न पहनें • और पानी भी सबसे अंत में लेंसारी अवैज्ञानिकता पूरी तरह सामाजिक जीवन में भरी पड़ी थी। बचपन से ही बाबासाहेब को भेदभाव का सामना करना पड़ा। स्कूल में उन्हें अन्य बच्चों के साथ बैठने की अनुमति नहीं थी।पानी पीने के लिए भी अलग व्यवस्था थी। लेकिन इन कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया।ये हतियार था लेकिन surgical strike वाला!“14 दिवस – 14 क्रांती लेख” उपक्रम लेखमाला 2026 की प्रेरणा यही है : https://ambedkarfoundation.nic.in/ Dr BR Ambedkar Biography 2026 : शिक्षा और बौद्धिक उत्कर्षडॉ. अंबेडकर का जीवन शिक्षा / ज्ञान के प्रति समर्पण का सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्हें बड़ौदा राज्य के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ द्वारा छात्रवृत्ति मिली, जिससे वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए।डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर – प्राप्त डिग्रियाँ (Degrees Achieved)डॉ. दुनिया के सबसे उच्च शिक्षित नेताओं में से एक थे। उनकी डिग्रियाँ केवल संख्या में ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता में भी असाधारण थीं।बाबासाहेब की मुख्य डिग्रियाँ (Major Degrees):अमेरिका –B.A. (Bachelor of Arts) – मुंबई विश्वविद्यालय (1912) M.A. (Master of Arts) – 1915 विषय: Economics Ph.D. (Doctor of Philosophy) – 1927 विषय: Economics Thesis: The Evolution of Provincial Finance in British Indiaइंग्लैंड –D.Sc. (Doctor of Science) – 1923विषय: EconomicsThesis: The Problem of the Rupeeकानून की शिक्षा (Law Studies):Barrister-at-Law – (London)ब्रिटेन की प्रतिष्ठित लॉ संस्था से” अन्य शैक्षणिक उपलब्धियाँउन्होंने एक साथ Economics + Law + Political Science में गहरी विशेषज्ञता हासिल कीवे उस समय के सबसे अधिक डिग्रीधारी भारतीय नेताओं में से एक थेउनकी पढ़ाई का मुख्य उद्देश्य था: 👉 समाज परिवर्तन के लिए ज्ञान का उपयोगखास बात –•बाबासाहेब की शिक्षा केवल डिग्रियों तक सीमित नहीं थी •उन्होंने शिक्षा को सामाजिक क्रांति का हथियार बनायाQUICK LIST –B.A. – Mumbai UniversityM.A. – Columbia UniversityPh.D. – Columbia UniversityD.Sc. – London School of EconomicsBarrister-at-Law – Gray’s Innउन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय से एम.ए. और पीएच.डी. की डिग्री प्राप्त की।इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डी.एससी. (Doctor in Science) और कानून की पढ़ाई की।उनकी शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं थी: https://archive.org/details/DrBabasahebAmbedkarWritingsAndSpeeches” उन्होंने ज्ञान को समाज परिवर्तन का माध्यम बनाया।’सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्षप्रमुख आंदोलन (Chronological List)1️⃣ बहिष्कृत हितकारिणी सभा (1924)Bahishkrit Hitakarini Sabha उद्देश्य: दलितों के लिएक शिक्षा, सामाजिक सुधार और राजनीतिक जागरूकता यह अंबेडकर आंदोलन की शुरुआत थी 2️⃣ महाड़ चवदार तालाब सत्याग्रह (1927)Mahad Satyagraha दलितों को सार्वजनिक जल स्रोत से पानी पीने का अधिकार दिलाने के लिए पहला बड़ा सामाजिक विद्रोह 3️⃣ मनुस्मृति दहन (1927)Manusmriti Dahan जाति आधारित अन्याय के विरोध में सामाजिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार 4️⃣ कालाराम मंदिर प्रवेश आंदोलन (1930)Kalaram Temple Entry Movement मंदिरों में प्रवेश के अधिकार के लिए संघर्ष धार्मिक समानता की मांग 5️⃣ पूना पैक्ट (1932)Poona Pact अलग निर्वाचन की मांग और समझौता दलित राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित 6️⃣ इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी (1936)Independent Labour Party मजदूरों और दलितों के अधिकारों के लिए वर्ग + जाति दोनों मुद्दों पर काम 7️⃣ ऑल इंडिया शेड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन (1942)•All India Scheduled Castes Federation •दलितों का राष्ट्रीय राजनीतिक मंच 8️⃣ संविधान निर्माण (1947–1950)•Drafting of the Constitution of India •समानता, स्वतंत्रता और न्याय पर आधारित सबसे बड़ा संस्थागत आंदोलन 9️⃣ बौद्ध धर्म दीक्षा आंदोलन (1956)Deekshabhoomi Conversion 1956 नागपुर में लाखों अनुयायियों के साथ सामाजिक-धार्मिक क्रांति • आंदोलन की विशेषताएँ✔️ केवल विरोध नहीं, वैचारिक आधार ✔️ शिक्षा + संगठन + संघर्ष ✔️ सामाजिक + आर्थिक + राजनीतिक तीनों स्तरों पर कामSHORT LIST:• Bahishkrit Hitakarini Sabha (1924) • Mahad Satyagraha (1927) • Manusmriti Dahan (1927) • Kalaram Temple Movement (1930) • Poona Pact (1932) • Independent Labour Party (1936) °SC Federation (1942) • Constitution Drafting (1947–50) • Buddhist Conversion (1956)डॉ. अंबेडकर का पूरा जीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित था। 1927 का महाड़ चवदार तळे सत्याग्रह एक ऐतिहासिक आंदोलन था।इसके अलावा कालाराम मंदिर, नाशिक प्रवेश आंदोलन भी अत्यंत महत्वपूर्ण था। उन्होंने “बहिष्कृत भारत” और “जनता” जैसे समाचार पत्रों (मराठी) का प्रकाशन किया।उनका प्रसिद्ध नारा:” शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”अंबेडकर और भारतीय संविधानभारत की स्वतंत्रता के बाद डॉ. अंबेडकर को संविधान सभा की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने भारतीय संविधान में समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को शामिल किया।इसीज्ञ कारण उन्हें “भारतीय संविधान का जनक” कहा जाता है।अंबेडकर का आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण और क्यों आज भी जरूरी हैं बाबासाहेब अंबेडकर?” डॉ. अंबेडकर एक महान अर्थशास्त्री भी थे।”उनकी प्रसिद्ध पुस्तक: The Problem of the Rupeeउन्होंने आर्थिक समानता और श्रमिकों के अधिकारों पर जोर दिया।प्रमुख रचनाएँ और विचारधारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर – लिखित पुस्तके/ग्रंथ (Marathi • Hindi • English)जातिभेदाचा विनाशजाति का विनाशAnnihilation of Caste (1936)रुपयाचा प्रश्न: त्याचा उगम आणि उपायरुपये की समस्या: उसका उद्गम और समाधानThe Problem of the Rupee (1923)शूद्र कोण होते?शूद्र कौन थे?Who Were the Shudras? (1946)अस्पृश्य कोण आणि का?अछूत कौन थे और क्यों?The Untouchables (1948)राज्ये आणि अल्पसंख्याकराज्य और अल्पसंख्यकStates and Minorities (1947)पाकिस्तान किंवा भारताचे विभाजनपाकिस्तान या भारत का विभाजनPakistan or the Partition of India (1945)बुद्ध आणि त्यांचा धम्मबुद्ध और उनका धम्मThe Buddha and His Dhamma (1957)रिडल्स इन हिंदुइझम (हिंदू धर्मातील कोडी)हिंदू धर्म की पहेलियाँRiddles in Hinduismकाँग्रेस आणि गांधी यांनी अस्पृश्यांसाठी काय केले?कांग्रेस और गांधी ने अछूतों के लिए क्या किया?What Congress and Gandhi Have Done to the Untouchables (1945)ब्रिटिश भारतातील प्रांतिक वित्तव्यवस्था विकासब्रिटिश भारत में प्रांतीय वित्त का विकासThe Evolution of Provincial Finance in British India (1927)महत्त्वाची नोंद• बाबासाहेबांचे लेखन केवळ पुस्तके नसून • सामाजिक क्रांतीचे दस्तऐवज आहेत • अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजकारण आणि धर्म या सर्व क्षेत्रांवर आधारित आहेतत्यांच्या सर्व लेखनाचा मोठा संग्रह:Dr Babasaheb Ambedkar: Writings and Speeches (multi-volume)Annihilation of CasteThe Problem of the RupeeWho Were the ShudrasThe UntouchablesStates and MinoritiesPakistan or Partition of IndiaThe Buddha and His DhammaRiddles in HinduismWhat Congress and Gandhi Have Done…Evolution of Provincial Financeबौद्ध धर्म की दीक्षा14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में उन्होंने लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया। यह केवल धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति थी।महापरिनिर्वाण और विरासत6 दिसंबर 1956 को उनका महापरिनिर्वाण हुआ।लेकिन उनके विचार आज भी जीवित हैं।निष्कर्षडॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन की अद्भुत गाथा है।Dr BR Ambedkar Biography 2026 लेख लिखने का भाग्य मिलना हम सबसे बडी जीने की अर्थपुर्णता मानते.यह लेख आपको अच्छा लगा तो कमेंट बास्क में आपके विचार दर्ज करे.FAQs – Dr BR Ambedkar Biography 2026 Q1. डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर का जन्म कब और कहाँ हुआ था उत्तर: डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू (वर्तमान डॉ. अंबेडकर नगर), मध्य प्रदेश में हुआ था। Q2. डॉ. अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक क्यों कहा जाता है? उत्तर: स्वतंत्र भारत के संविधान की प्रारूप समिति (Drafting Committee) के अध्यक्ष के रूप में डॉ. अंबेडकर ने संविधान के निर्माण में केंद्रीय भूमिका निभाई। इसलिए उन्हें भारतीय संविधान का प्रमुख शिल्पकार माना जाता है। Q3. डॉ. अंबेडकर ने कौन-कौन सी उच्च शिक्षाएँ प्राप्त की थीं? उत्तर: उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय, कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वे अर्थशास्त्र में Ph.D., D.Sc. तथा Barrister-at-Law की उपाधियों से सम्मानित थे। Q4. डॉ. अंबेडकर का प्रसिद्ध नारा क्या है? उत्तर: उनका प्रसिद्ध संदेश था— "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।" Q5. महाड़ सत्याग्रह का उद्देश्य क्या था? उत्तर: 1927 के महाड़ चवदार तालाब सत्याग्रह का उद्देश्य दलित समाज को सार्वजनिक जलस्रोतों से पानी लेने का समान अधिकार दिलाना था। Q6. डॉ. अंबेडकर ने बौद्ध धर्म कब स्वीकार किया? उत्तर: 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर की दीक्षाभूमि में डॉ. अंबेडकर ने लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया। Q7. डॉ. अंबेडकर की प्रमुख पुस्तकें कौन-सी हैं? उत्तर: Annihilation of Caste, The Problem of the Rupee, Who Were the Shudras?, The Untouchables, States and Minorities, The Buddha and His Dhamma आदि उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं। Q8. डॉ. अंबेडकर आज भी क्यों प्रासंगिक हैं? उत्तर: क्योंकि उनके विचार समानता, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों, शिक्षा और मानवाधिकारों पर आधारित हैं, जो आज भी भारतीय समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। Q9. डॉ. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण कब हुआ? उत्तर: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में हुआ। उनका अंतिम संस्कार मुंबई की चैत्यभूमि में किया गया। Q10. Dr BR Ambedkar Biography 2026 लेखमाला में आगे क्या पढ़ने को मिलेगा?इस विषय पर और पढ़ें निचे दिए लिंक्स पर क्लिक करके—-भारतीय सन्विधान पर लेख:https://www.satyashodhak.blog/conspiracies-on-constitution-b-r-ambedkar-and-v-n-rav/अंबेडकर के विचार:https://www.satyashodhak.blog/dr-babasaheb-ambedkar-facts/बौद्ध धर्म क्यों चुनाhttps://www.satyashodhak.blog/ambedkarvaad-bauddha-dharm-ko-kyon-chuna/About The Author Dr.Nitin Pawar administratorडॉ. नितिन पवार सत्यशोधक ब्लॉग के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे विभिन्न विषयों पर चिंतन, जनजागरण और शोधपरक लेखन करते हैं। See author's posts पोस्ट नेविगेशन Mayawati’s Comeback: मायावती की वापसी के पीछे क्या है राजनीति?