पुणे, 10 जुन 2026 Maharashtra Politics में खास कर आम आदमी पार्टी, महाराष्ट्र मे एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंजाब में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन द्वारा दिए गए कथित बयानों को लेकर आम आदमी पार्टी, महाराष्ट्र, (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।Contents1. Maharashtra Politics: आम आदमी पार्टी के गंभीर आरोप2. Maharashtra Politics : मुकुंद किर्दत द्वारा जारी बयान2.1. और समाचार टुडे पढे—2.2. About The Author2.2.1. Dr.Nitin PawarMaharashtra Politics: आम आदमी पार्टी के गंभीर आरोपआम आदमी पार्टी के महाराष्ट्र प्रवक्ता मुकुंद किर्दत ने दावा किया है कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि में भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है नतीजतन खालिस्तान के मुद्दे को अप्रत्यक्ष रूप से हवा दे रही है।Maharashtra Politics : मुकुंद किर्दत द्वारा जारी बयानमुकुंद किर्दत द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कुछ दिन पहले पंजाब में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री गिरीश महाजन ने कथित रूप से ऑपरेशन ब्लू स्टार को “काला दिवस” (दिन) कहा। साथ ही मे इस सैन्य कार्रवाई को“आक्रमण” के रूप में संबोधित किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।बयान में यह भी कहा गया है कि जिस मंच पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था , वहां खालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले का चित्र भी मौजूद था। कार्यक्रम में दिए गए कुछ कथित बयानों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।आम आदमी पार्टी के अनुसार, ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद देश के लिए बलिदान देने वाले महाराष्ट्र के सपूत दिवंगत जनरल अरुण कुमार वैद्य के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।पार्टी का कहना है कि संत नामदेव के माध्यम से पंजाब और महाराष्ट्र के बीच स्थापित आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता है, ऐसे में संवेदनशील विषयों पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देना चिंताजनक है।इस बीच पुणे और नागपुर महानगरपालिकाओं को उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल सामने आने के बाद ‘आप ‘ने सवाल उठाया है कि क्या इन घटनाओं के बीच कोई संबंध है।पार्टी ने आरोप लगाया है कि पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए धार्मिक ध्रुवीकरण का प्रयास किया जा रहा है।मुकुंद किर्दत ने आगे कहा कि पंजाब में भाजपा की राजनीतिक स्थिति सीमित है और हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। उनका आरोप है कि विकास के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय भाजपा धार्मिक और भावनात्मक मुद्दों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।हालांकि, इन आरोपों पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। संबंधित बयानों का पूरा संदर्भ और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही इस पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।Maharashtra Politics मे आम आदमी पार्टी अपना स्थान कायम करने का प्रयास कर रही है.और समाचार टुडे पढे—बदलते भारत की चुनौतियाँ कौन सी हैं ?भारत का इतिहास और विरासत क्या हैं?अर्थव्यवस्था और बाजार : भारत की बदलती तस्वीरAbout The Author Dr.Nitin Pawar administratorडॉ. नितिन पवार सत्यशोधक ब्लॉग के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे विभिन्न विषयों पर चिंतन, जनजागरण और शोधपरक लेखन करते हैं। See author's posts पोस्ट नेविगेशनYouth Icon India — जब बाल मजदूर बना देश का युवा प्रतीक Mayawati’s Comeback: मायावती की वापसी के पीछे क्या है राजनीति?